भारत में इस साल गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली- जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि साल 2026 दुनिया के सबसे गर्म सालों में शामिल हो सकता है। प्रशांत महासागर में बनने वाले संभावित सुपर अल नीनो को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके प्रभाव से भारत में भीषण गर्मी पड़ सकती है और तापमान कई इलाकों में 50 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच सकता है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज बारिश और धूल भरी आंधी से मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिला। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई और 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छा गए थे। जिससे कई जगहों पर अंधेरा जैसा माहौल बन गया था। इसकी वजह से वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा और ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई। जबकि, कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली थी। विभाग ने पहले ही दिन के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493