शिलांग, 24 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी नॉर्थ-ईस्ट युनाइटेड एफसी (एनईयूएफसी) ने लीग के तीसरे संस्करण के लिए फनाई लालरेमपुइआ के साथ करार किया है। शुक्रवार को क्लब ने इस बात की घोषणा की।
2012 और 2013 में अंडर-19 आई-लीग प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाले लालरेम्पुउआ की प्रशंसा उनके आलोचकों और प्रशंसकों, हर किसी ने की है।
क्लब के निदेशक अर्देशिर जीजीभोय ने एक बयान में कहा, “फनाई उनकी श्रेणी में तकनीकी रूप से सबसे योग्य खिलाड़ी हैं। उनके जैसी प्रतिभा के खिलाड़ी कम ही होते हैं। वह तेज, चुस्त, गेंद के अच्छे पासर हैं और साथ ही वह जानते हैं कि टैकल कैसे करना है।”
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह पूरी निष्ठा के साथ मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि हम जानते हैं कि वह अपने दिन अंतर पैदा कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath