नॉर्थ के लिए आया बनीं क्रिस!

लॉस एंजेलिस, 10 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर इन दिनों अपनी नाती नॉर्थ वेस्ट की ‘फुल टाइम’ आया बनी हुई हैं।

नॉर्थ उनकी बेटी किम कर्दाशियां वेस्ट और दामाद केनी वेस्ट की संतान हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, “किम और केनी को जब भी बाहर जाना होता है, तो नॉर्थ की देखभाल की जिम्मेदारी क्रिस पर आ जाती है और चूंकि केनी उनके परिवार से जुड़ गए हैं इसलिए क्रिस उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।”

आंतरिक सूत्रों की माने, तो किम चूंकि दूसरी बार गर्भवती हैं, उनकी दूसरी संतान के जन्म के बाद अपने दो नातियों की देखभाल से क्रिस का काम प्रभावित होगा।

सूत्र ने बताया, “परेशानी वाली बात तो यह है कि क्रिस के पास इस समय किसी और काम के लिए जरा भी वक्त नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493