‘सिसेम स्ट्रीट’ ने बनाया ‘जुरासिक पार्क’ का मजाक

लॉस एंजेलिस, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘सिसेम स्ट्रीट’ के निर्माताओं ने ऐसे समय में ‘जुरासिक पार्क’ का मजाक बनाया है, जब फिल्म श्रृंखला की नई कड़ी ‘जुरासिक वर्ल्ड’ कुछ ही दिनों में प्रदर्शित होने वाली है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘सिसेम स्ट्रीट’ के निर्माताओं ने ‘जुरासिक कुकी’ नाम से ‘कुकी मॉन्सटर’ किरदार बनाया है, जो एक वैज्ञानिक है और उसने एक पुराने कुकी के साथ प्रयोग कर उसे विशाल डरावनी कुकी में बदल दिया है।

आने वाली फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फिल्म श्रृंखला की सबसे पहली कड़ी ‘जुरासिक पार्क’ के 22 साल बाद 12 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। ‘जुरासिक पार्क’ 1993 में प्रदर्शित हुई थी।

‘जुरासिक वर्ल्ड’ में क्रिस प्रैट, ब्राइस डालास हॉवर्ड, विंसेंट डीऑनोफ्रियो, जैक जॉनसन, टाइ सिंपकिंस, जुडी ग्रीयर, उमर साइ और इरफान खान ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493