नॉर्वे की प्रधानमंत्री का चीन दौरा 7 अप्रैल से

वह चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के निमंत्रण पर सात अप्रैल को चीन में होंगी। उनका यह दौरा 11 अप्रैल तक का होगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “हम सोलबर्ग की चीन यात्रा को महत्व देते हैं। इस दौरान वह चीन के नेताओं से मिलकर उनसे वार्ता करेंगी। द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों पर बात की जाएगी।”

लु ने बताया कि चीन और नॉर्वे पारंपरिक दोस्त रहे हैं। चीन और नॉर्वे ने संबंधों को सामान्य करने के लिए पिछले साल दिसंबर में संयुक्त रूप से बयान जारी किया था।

मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच संबंधों के समक्ष नए अवसर हैं। सोलबर्ग की चीन यात्रा से राजनीतिक विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। इसके साथ ही द्विपक्षीय संबधों का स्थाई विकास होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493