उत्तराखंड के तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि

देहरादून, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मैदानी इलाके लू की चपेट में हैं, यहां शनिवार को तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, उधमसिंह नगर, पंतनगर और देहरादून में तापमान ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ गया।

यहां के मैदानी इलाकों में तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

पंतनगर में 31 मार्च 1991 को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देहरादून में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो 2001 के तापमान के समान है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतर मैदानी इलाकों में तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना के चलते तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493