नॉर्वे में 14 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर गिरा

ओस्लो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नॉर्वे में चौदह लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ब्रिटेन के अखबार द गार्डियन के अनुसार, पुलिस ने बताया, “तुरॉय के पश्चिम में हम लोगों को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। कई लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि लोग समुद्र में हैं।”

नॉर्वे की पुलिस ने कहा कि हेलीकॉप्टर में कम से कम 14 लोग सवार थे।

नार्वे के उत्तरी सागर में स्थित तटीय तेल प्लेटफार्म के लिए हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भरते रहते हैं।

शुक्रवार को दुर्घटना का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर उत्तरी सागर में ब्राज तेल क्षेत्र की ओर जा रहा था। इस तेल क्षेत्र का संचालन जर्मन तेल कंपनी विंटरशैल कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493