नोएडा टोल टैक्स के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, यातायात बाधित (लीड-1)

नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 500 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएनडी फ्लाइवे (दिल्ली नोएडा-सीधा फ्लाइवे) मार्ग को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया।

नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 500 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएनडी फ्लाइवे (दिल्ली नोएडा-सीधा फ्लाइवे) मार्ग को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया।

भाजपा नेता विमला बाथम और नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में भाजपा के करीब 500 कार्यकर्ता पूर्वाह्न् 11 बजे के आसपास फ्लाइवे तक पहुंचे। यह मार्ग दिल्ली और नोएडा के बीच संपर्क का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्ग को टोल मुक्त करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुड़गांव एक्सप्रेसवे टोल डीएनडी टोल के बाद शुरू हुआ था और उसे अनियमित कर दिया गया है, लेकिन नोएडा टोल अभी भी जारी है।

नोएडा की विधायक बाथम ने कहा, “हमने कंपनी से इस शहर को अपनी पकड़ से मुक्त करने को कहा था। कंपनी जमाने से पैसे ऐंठ रही है।”

विधायक ने कहा, “कंपनी को उजागर करने के लिए हम उसकी सीएजी जांच कराने की मांग करते हैं। हम सरकार पर टोल वसूली के अनैतिक चलन पर विचार करने के लिए दबाव डालेंगे।”

डीएनडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें भारी घाटा हो रहा है और वे लागत तक नहीं वसूल पाए हैं, लिहाजा टैक्स वसूली जारी रखने के लिए उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक अनुमति ले रखी है।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात को दूसरी तरफ मोड़ना पड़ा, जिससे आने-जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

एक पत्रकार कामिनी सेठ ने आईएएनएस को बताया, “मुझे सरोजनी नगर से नोएडा पहुंचने में मुश्किल से 45 मिनट का वक्त लगता है, लेकिन आज मुझे करीब दो घंटे का वक्त लगा क्योंकि प्रदर्शन के कारण सभी बस मार्ग बदल गए थे।”

दूसरे यात्री और मयूर विहार में रहने वाले रजत कपूर ने कहा कि अपने नोएडा कार्यालय तक पहुंचने में उन्हें एक घंटे का समय लगा जबकि रोजाना उन्हें 15 मिनट का समय लगता है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे वापस घर जाकर कार खड़ी करनी पड़ी और काम पर जाने के लिए मेट्रो पकड़नी पड़ी, क्योंकि यातायात का कोई भरोसा नहीं था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493