नोएडा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। स्वीडन की फैशन रिटेल कंपनी ‘एच एंड एम’ (हेóोस एंड मॉरिट्ज रिटेल प्राइवेट लिमिटेड) बसंत के मौसम में नोएडा में अपना स्टोर खोलेगी।
फैशन ब्रांड का यह स्टोर नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में 28,000 वर्ग फुट में चार मंजिला इमारत में खोला जाएगा।
‘एच एंड एम इंडिया’ के प्रबंधक जेन इनियोला ने एक बयान में कहा, “‘एच एंड एम’ के वाजिब कीमत पर फैशन और गुणवत्ता की नीति के साथ पिछले वर्ष सफलतापूर्वक कई स्टोर खोलने के बाद अब हम देश के अन्य महत्पूर्ण रिटेल स्थानों पर स्टोर खोलने जा रहे हैं।”
‘एच एंड एम’ इसी साल बेंगलुरू, गुड़गांव और मुंबई में भी अपने रिटेल स्टोर खोलेगा।
dharmpath.com dharmpath