राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिस तरीके से यूथ के प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बर्खास्त किया है। उससे आहत होकर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इससे आहत होकर मैं सैयद आफाक समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष नोएडा से अपने साथियों सहित अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
उन्होंने आगे लिखा कि “मेरी आस्था सदैव आप में तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में रही है और रहेगी। इसलिए अनुरोध है कि मेरी भावनाओं का संज्ञान लेते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर नोएडा अध्यक्ष पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।”
dharmpath.com dharmpath