नोएल की बेटी ने कहा, सख्त मिजाज हैं पिता

लॉस एंजेलिस, 7 मार्च (आईएएनएस)। संगीतकार नोएल गैलएघर अपनी बेटी का कहना है कि उनके पिता लड़कों से उनके संबंध को लेकर सख्त मिजाज हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, नोएल की 16 वर्षीय बेटी एनेस ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया कि मेरे पिता लड़कों के बारे में किसी भी चर्चा को नजरअंदाज करते हैं।

एनेस ने कहा, “लड़कों के बारे में होने वाली बात पर मेरे पिता काफी सख्त मिजाजी हैं। वह मुझे इस प्रकार की किसी भी चर्चा करने का अवसर नहीं देते और मुझसे लड़कों के बारे में कोई बात नहीं करते।”

एनेस ने यह भी कहा कि उनके पिता चाहते हैं कि वह शोबिज से अलग कोई काम करें, लेकिन वह खुद पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493