इस्लामाबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के उद्देश्य से पाकिस्तानी दल सोमवार को यहां से रवाना हो गया।
‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुरक्षा मुआयने के लिए भारत ने पाकिस्तान के दो सदस्यों को वीजा जारी किया है, जबकि तीसरा सदस्य भारत में इस दल में शामिल होगा।
इस दल में संघीय जांच एजेंसी के निदेशक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सदस्य और नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी शामिल हैं।
यह दल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और धर्मशाला के पुलिस प्रमुख से भी मुलाकात करेगा।
यह तीन सदस्यीय दल पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान और पीसीबी अधिकारियों के समक्ष रिपोर्ट पेश करेगा।
dharmpath.com dharmpath