नोटबंदी असफल साबित हुई : यशवंत सिन्हा

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे को खारिज कर दिया कि नोटबंदी सफल रही है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी पूरी तरह से विफल रही है।

यशवंत सिन्हा ने कहा, “नोटबंदी असफल रही है, क्योंकि इसका उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। कोई कालाधन नहीं लौटा।”

सिन्हा ने कहा कि 99 फीसदी मुद्रा वापस लौट चुकी है।

जनता दल-युनाइटेड के बागी नेता उदय नारायण चौधरी द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा, “लेकिन, हमेशा की तरह केंद्र सरकार इसे सफल साबित करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।”

मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार से लड़ाई के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के व्यापार सौदे को लेकर जांच के आदेश क्यों नहीं दिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493