नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से नोटबंदी पर अपनी राय देने और केंद्र सरकार के 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले का मूल्यांकन करने को कहा।
मोदी ने ट्वीट किया, “मैं नोटबंदी के फैसले पर आपकी राय जानना चाहता हूं।”
मोबाइल एप एनएम (नरेंद्र मोदी) पर एक लिंक साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आप एनएम एप पर सर्वेक्षण में भाग लीजिए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन और जाली नोटों के खिलाफ लड़ाई के तहत आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी।
इस कदम से देशभर में नकदी की कमी को लेकर अव्यवस्था पैदा हो गई। इस कदम से लाखों लोगों को नोटों के आदान-प्रदान के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनों में खड़े होने को मजबूर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath