नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी की वजह से एक लड़की की शादी ही टूट गई। दूल्हे के परिवार ने आठ महीने पहले हुई सगाई पैसे की वजह से शादी से दो दिन पहले बुधवार को तोड़ दी।
जहांगीरपुरी निवासी शिखा (22) की सगाई नोएडा निवासी कुणाल से आठ महीने पहले तय हुई थी। उनकी 25 नवंबर को शादी थी।
दुल्हन के चाचा तिलक राज सिंह ने आईएएनएस से कहा, “दूल्हे के परिवार वाले एक महंगी कार, हीरे के आभूषण और नकदी मांग रहे हैं। हम नोटबंदी की वजह से ज्यादा रकम जुटाने में नाकाम रहे और उनकी मांग पूरी नहीं कर सकते। वे अब शादी तोड़ रहे हैं।”
शिखा के पिता इंद्रजीत मेहता दिल्ली में एक व्यवसायी हैं। सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के कारण वह सिर्फ 2.5 लाख रुपये ही जुटा सके।
उन्होंने कहा, “हम उनके खिलाफ अदालत में जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath