नोटबंदी को लेकर जद (यू) बंट गई है : सुशील मोदी

पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी के लेकर जनता दल (युनाइटेड) बंट गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि वह नोटबंदी के पक्ष में हैं या विरोध में हैं।

उन्होंने कहा, “एक ओर तो नीतीश कुमार नोटबंदी का स्वागत करते हैं और कालाधन के खात्मे के लिए इसे जरूरी कदम बताते हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद शरद यादव सहित उनके अन्य सांसद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरना में शामिल होकर नोटबंदी के निर्णय को वापस करने की मांग कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि क्या वे शरद यादव के बयानों से सहमत हैं।

नीतीश कुमार ने नोटबंदी की घोषणा के तत्काल बाद इस निर्णय का स्वागत किया था तथा केंद्र सरकार से बेनामी संपत्ति के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की थी।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “नोटबंदी के निर्णय को वापस करने की मांग क्या जद (यू) के दोहरे चरित्र को नहीं दर्शा रहा? क्या ऐसे में अपनी पार्टी के सर्वेसर्वा होने के नाते नीतीश कुमार को यह स्पष्ट नहीं करना चाहिए कि वह और उनकी पार्टी नोटबंदी के समर्थन में हैं या विरोध में? क्या जदयू का यह दोहरापन उसके सैद्धांतिक दिवालियापन को उजागर नहीं कर रहा है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493