नोटबंदी पर हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल का संचालन करना चाहा, लेकिन विपक्षी सदस्य प्रधानमंत्री से नोटबंदी पर जवाब देने की मांग करते रहे।

सदन में हंगामे के बीच विपक्षी सदस्य ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे जिसके जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “यह अच्छा है कि वे मोदी-मोदी कह रहे हैं।”

लोकसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493