नोटबंदी से जुड़ी मौतों के मामले को पंजाब कांग्रेस अदालत में उठाएगी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी की राज्य इकाई नोटबंदी से जुड़ी देश भर में हुई मौतों का मामला अदालत में उठाएगी।

उन्होंने लुधियाना स्थित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्स अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) की इस मुद्दे पर 16 दिसम्बर को होने वाली हड़ताल का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

अमरिंदर सिंह ने कहा, “बैंक और एटीएम की कतारों में करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नकदी संकट से हजारों लोग दुख भोग रहे हैं। पंजाब कांग्रेस इस मुद्दे पर अदालत जाएगी। “

उन्होंने कहा कि बादल सरकार की नीतियों के कारण राज्य के उद्योग पहले से ही मंदी के शिकार हैं। इस पर नोटबंदी का असर विनाशकारी पड़ा है।

अमरिंदर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा खराब ढंग से योजना बनाकर उठाया गया नोटबंदी का कदम एक तरह से आपराधिक कृत्य है। इसने न केवल बहुतों का जीवन दर्दनाक ढंग से समाप्त कर दिया बल्कि उद्योगों में ठेके पर काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और मजदूरों को नौकरीविहीन कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493