उन्होंने नोटबंदी की समस्या से परेशान किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं सहित जनता के सभी वर्गो के साथ सहानुभूति एवं संवेदनशीलता के साथ पेश आने के निर्देश जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को आगाह किया है कि नोटबंदी के मामले में जनता के साथ अशोभनीय व्यवहार पर जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि इस मौसम में रबी की बुआई का काम चल रहा है, ऐसे में सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को नोटबंदी के कारण बीज एवं उर्वरक सहित अन्य कृषि उत्पाद प्राप्त करने में कठिनाई न हो।
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही से किसानों के साथ-साथ पूरे देश एवं प्रदेश की खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ेगा। इसलिए सभी जिलाधिकारी सतर्क रहकर रबी बुआई से संबंधित किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएं।
dharmpath.com dharmpath