नोट्रे डेम हमलावर पर आतंकवाद का आरोप तय

पेरिस, 11 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के नोट्रे डेम कैथ्रेडल में पिछले सप्ताह एक पुलिसकर्मी पर हथौड़े से हमला करने वाले अल्जीरियाई शख्स पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है।

इस हमलावर को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था।

न्यायिक सूत्रों ने एफे को बताया कि फरीद इकेन (40) पर शनिवार को हत्या का प्रयास करने और आपराधिक घटनाओं में सहयोग देने का आरोप लगाया गया है।

अभियोजक फ्रांस्वा मोलिन्स ने संवाददाताओं को बताया कि इकेन को इंटरनेट के जरिए भ्रमित किया गया था।

जांच में पाया गया कि इकेन पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का प्रभाव था।

पुलिस को पेरिस के बाहरी इलाके में इकेन के घर से उसका कंप्यूटर, कैमरा, मोबाइल फोन, कई दिग्भ्रमित करने वाले दस्तावेज मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493