बोल्ट ने जमैका में जीती 100 मीटर रेस

किंग्स्टन, 11 जून (आईएएनएस)। विश्व के सर्वश्रेष्ठ धावक और लगातार तीन बार ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले उसेन बोल्ट ने अपने गृहनगर जमैका में आयोजित 100 मीटर रेस जीत ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मैदान पर बोल्ट के करियर की यह अंतिम रेस थी और उन्हें सलाम करने कई लोग स्टेडियम में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि इस साल बोल्ट अपने करियर से संन्यास ले लेंगे। आठ बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीत चुके बोल्ट ‘सैल्यूट ए लेजेंड रेस’ की 100 मीटर रेस में दौड़े।

बोल्ट ने कहा, “रेस अच्छी थी। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले कभी 100 मीटर रेस में दौड़ने से पहले मुझे इतनी घबराहट महसूस हुई हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493