‘नोफिल्टरनेहा’ में नहीं होंगी बनावटी चीजें : नेहा धूपिया

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को जल्द ही ‘सावन’ जैसी ऑनलाइन म्यूजिक वेबसाइट पर ऑडियो शो ‘नोफिल्टरनेहा’ की मेजबानी करते देखा जाएगा।

अभिनेत्री का कहना है कि उनका शो बाकी अन्य शो से अलग होगा, क्योंकि इसमें आने वाले मेहमान अपनी भावनाओं और असल चीजों को साझा करेंगे, जिसमें कोई बनावट नहीं होगी।

नेहा इस शो की सह-निर्माता भी हैं। शो चार अक्टूबर से लाइव देखा जा सकता है। इसके पहले एपिसोड में फिल्मकार करन जौहर मेहमान होंगे।

इस शो का प्रसारण सप्ताह में एक दिन मंगलवार को होगा और इसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों, खिलाड़ियों, संगीतकारों लेखकों को मेहमान के तौर पर देखा जाएगा, जिनमें विशाल ददलानी, युवराज सिंह और चेतन भगत जैसे दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल हैं।

नेहा का कहना है कि उनके शो के मेहमानों ने अधिकतर सवालों के जवाब बड़े ही स्वाभाविक तौर पर दिए।

अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, “आमतौर पर मैंने जो साक्षात्कार देखे हैं, उनमें कई सितारों को कुछ सवालों पर जवाब न देने के लिए कहते सुना है। हालांकि, इस शो पर आने वाले लोग समझदार और सहज हैं। वे अच्छे से जानते हैं कि किस सवाल का जवाब कैसे देना है?”

नेहा ने कहा कि इस शो में कलाकारों से होने वाली बातचीत विशेषकर उनके पेशेवर या निजी जीवन पर आधारित नहीं होगी।

अभिनेत्री को आगामी फिल्म ‘मोह माया मनी’ में अभिनेता रणवीर शोरे के साथ देखा जाएगा, जो 11 नवम्बर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493