पटकथा लिखने की कोशिश कर रहे डैनियल रैडक्लिफ

लॉस एंजिलिस, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘हैरी पॉटर’ अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ ने कहा है कि वे एक फिल्म की पटकथा लिखने की ‘कोशिश’ कर रहे हैं, जो अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्म की कहानी लिखना पसंद करेंगे। रैडक्लिफ ने ‘द गार्जियन डॉट कॉम’ को बताया, “मैं कोशिश कर रहा हूं। लेकिन क्या ऐसा हर अभिनेता करता है? मैं अपने दम पर यह काम कर रहा हूं, जिसमें बहुत मेहनत की जरुरत है।”

उन्होंने कहा, “मैं एक अनोखी हास्य कहानी लिख रहा हूं। इसमें मेरे कई दोस्त मेरा साथ दे रहे हैं। हमने हाल ही में यह महसूस किया कि हमने अब तक की सबसे महंगी फिल्म लिख डाली है।”

अपनी आने वाली फिल्म ‘स्विस आर्मी मैन’ में रैडक्लिफ ने एक फूली हुई लाश की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल है कि लोग केवल इस फिल्म में उसके चरित्र की चर्चा करना चाहते हैं।

किसी टीवी शो में आकर फिल्म का प्रचार करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “आपको बात करने के लिए केवल तीन मिनट मिलते हैं। आप महज तीन मिनट में ‘स्विस आर्मी मैन’ के बारे में सही तरीके से नहीं बता सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493