नौकरी का झांसा दे ओडिशा से लाई किशोरी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो

किसी प्रकार पीड़िता वहां से भाग निकली और झांसी स्टेशन पर पहुंची। जहां उसे भटकते देख आरपीएफ ने अपनी सुपुर्दगी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताते हैं कि झांसी स्टेशन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देशन में उनके जवान स्टेशन पर गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान उनकी नजर वहां घबराई हालत में बैठी लगभग 17 वर्षीय एक किशोरी पर पड़ी। शक होने पर वह मौके पर पहुंचे और उस लड़की को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पूछताछ की तो हकीकत चौंकाने वाली सामने आई।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह ओडिशा के बरमंडा इलाके की रहने वाली है। जहां वह एक कंपनी में मामूली नौकरी करती है। एक दिन उसकी स्टेशन पर ओडिशा के गोविंद सरमानी निवासी मुन्ना नाम के युवक से मुलाकात हुई।

यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और उसने इसी दौरान उक्त युवक से अच्छी नौकरी की तलाश करने के लिए कहा। बस फिर क्या था इसका लाभ उठाकर युवक ने उसे अपने झांसे में लेना शुरू किया और चार-पांच दिन पहले वह उसे मध्यप्रदेश के दतिया में अच्छी नौकरी दिलाने के लिए उत्कल एक्सप्रेस से दतिया पहुंचा।

जहां युवक उसे अपने साथ यह कहकर एक घर में ले गया कि यहां उसकी बहन रहती है। बहन के घर पहुंचने के बाद उस युवक ने उससे आने-जाने का किराया मांगा। इस पर जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसने मारपीट कर उसे धमकाया और उसका दस्तावेज व मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसका अश्लील वीडियो बना दिया। इतना सब होने के बाद जब उसने उक्त युवक से अपने दस्तावेज मांगे और वापस ओडिशा जाने के लिए कहा तो उसने उसे घर से नहीं निकलने दिया।

इसके बाद आरोपी युवक वापस चला गया। जब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसने उसकी बहन से भी जाने के लिए कहा, लेकिन उसने उसे नहीं जाने दिया। दो दिन पहले जब उसकी बहन पानी भरने बाहर गई तो वह मौका पाकर दीवार कूद गई और भाग निकली। किसी प्रकार वह लोगों की मदद से झांसी स्टेशन पहुंच गई।

मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इस कहानी की सच्चाई जानने के लिए, उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493