नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी से एम्स प्रशासन परेशान

भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रही ठगी के दौर से एम्स प्रशासन भी परेशान है

इसके लिए एम्स ने स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर ठगों से बचने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, एम्स में भर्ती कराने के नाम पर कई दलाल और ठग सक्रिय हैं। कई ठगों ने वेबसाइट तक शुरू कर ली है।

एम्स में नौकरी के नाम पर प्रोसेस फीस और अन्य राशि जमा कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। एम्स ने बुधवार को राजधानी के कई समाचार पत्रों में एक विज्ञापन जारी कर जालसाजों से बचकर रहने की अपील की।

एम्स के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया, “पता चला है कि कुछ अनधिकृत लोग नौकरी दिलाने के नाम पर झूठे फोन और ईमेल कर रहे हैं और इसके लिए एम्स अधिकारियों का नाम भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर नौकरी या साक्षात्कार के लिए कोई फोन आता है और रकम मांगी जाती है, तो उसे एम्स की ओर से किया गया फोन कॉल्स न मानें और इसकी शिकायत दर्ज कराएं।”

एम्स की ओर से जारी अपील में आगे कहा गया, “एम्स में होने वाली भर्ती प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एआईआईएमएसबीएचओपीएएल डॉट ईडीयू डॉट इन’ से हासिल की जा सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493