नौकरी से तंग इंजीनियर ने की खुदकुशी

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। अपनी नौकरी से तंग आ चुके एक 30 वर्षीय इंजीनियर ने अपने छोटे भाई की पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मोहम्मद अशफाक ने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर रविवार को सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “अशफाक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कहा है कि वह अपनी नौकरी से परेशान था। उसे लगता था कि वह एक अच्छा इंजीनियर नहीं है। वह अपनी नौकरीपेशा जिंदगी से खुश नहीं था।”

पुलिस ने बताया कि अशफाक गुड़गांव स्थित मारुति कार कंपनी में काम करता था और सप्ताहांत में दिल्ली स्थित अपने घर वापस आता था।

दिल्ली में अशफाक अपने माता-पिता और दो छोटे भाइयों के साथ रहता था। उसके दोनों छोटे भाइयों में एक कड़कड़ड्यूमा कोर्ट में वकालत करता है, जबकि दूसरा भाई भी इंजीनियर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493