नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 44वें नौसेना दिवस पर नौसेनाकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने ट्वीट किया, “भारत को मजबूत और शूरवीर नौसेना पर गर्व है, जो हमेशा राष्ट्र की रक्षा के लिए खड़ा रहा है। नौसेना दिवस पर नौसेनाकर्मियों को शुभकामनाएं।”
देश 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसेना के ऑपरेशन त्रिडेंट की याद में हर साल चार दिसम्बर को नौसेना दिवस के रूप में मनाता है।