कन्नूर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने शनिवार को आयोजित एक क्रार्यक्रम में वर्ष 1946 के आरआईएन विद्रोह में भाग लेने वाले पूर्व रॉयल इंडियन नेवी के नाविकों की छह विधवाओं को सम्मानित किया।
भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित यह कार्यक्रम रॉयल इंडियन नेवी (आरआईएन) के नाविक की सेवाओं को सम्मानित करने के लिए था, जिन्हें विद्रोह में शामिल होने के कारण पूर्व ब्रिटिश शासकों द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया था।
आईएनए के कमांडेंट, वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे ने नाविकों की छह विधवाओं को एक-एक लाख रुपये का मानधन प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी, 1946 को बम्बई बंदरगाह पर शुरू हुआ यह विद्रोह पांच दिनों तक चला था। विद्रोह को कुचले जाने से पहले यह जल्द ही कलकत्ता और मद्रास में फैल गया।
इसके बाद कई नाविकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath