नौसेना पोत पर सवार अधिकारी की गोली लगने से मौत

कोच्चि, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के तटीय शहर कोच्चि में एक जल सर्वेक्षण पोत पर सवार नौसेना अधिकारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

कोच्चि, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के तटीय शहर कोच्चि में एक जल सर्वेक्षण पोत पर सवार नौसेना अधिकारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 7.30 बजे के आसपास आएनएस जमुना पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। इसके कुछ मिनटों बाद भारतीय नौसेना में एक सुरक्षा अधिकारी रक्षा कुमार परमार घायल अवस्था में मिले।

पुलिस ने बताया कि उन्हें फौरन नजदीकी नौसेना अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 9.40 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।

नौसेना और पुलिस अधिकारियों ने यह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493