नौ उत्तरी राज्यों के 130 निगमायुक्तों की कार्यशाला शुक्रवार को

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय नौ उत्तरी राज्यों के नगर आयुक्तों को संवेदी बनाने के लिए शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन करेगा।

शहरी विकास तथा आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री एम.वेंकैया नायडू शहरी इस कार्यशाला में इन राज्यों में शहरी प्रशासन की स्थिति पर सरकारों की चिंताओं तथा कार्यान्वयन पर विचार साझा करेंगे।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के एक लाख से अधिक आबादी वाले सिटी और टाउन के 130 निगम आयुक्त शहरी क्षेत्र में नई पहलों कारगर रूप से लागू करने पर कायार्शाला में भाग लेंगे।

कायार्शाला में शहरी विकास तथा आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो, नौ राज्यों के प्रधान शहरी विकास सचिवों के अतिरिक्त दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

शहरी विकास तथा आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी म्युनिसिपल कमिश्नरों को पांच सौ सिटी विकसित करने, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, सबके लिए मकान, क्षमता सृजन और ई-गवर्नेस में व्यापक उद्देश्यों, तौर-तरीकों, वित्तीय तथा संस्थागत प्रबंधों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।

शहरों की स्वच्छता रेटिंग तथा साइबर सुरक्षा पर विचार के अतिरिक्त शिमला शहरी विकास योजना में संशोधन, नागपुर में संपत्ति कर उगाही तथा हरिद्वार में गैर-जल राजस्व में कमी की रणनीति पर ‘केस स्टडी’ प्रस्तुत की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493