न्यायमूर्ति कर्णन श्रीकालाहस्ती मंदिर जाएंगे!

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस. कर्णन बुधवार को सरकारी गेस्ट हाउस में मौजूद नहीं हैं। वह यहां मंगलवार को पहुंचे थे। अनुमान जताया जा रहा है कि वह आंध्र प्रदेश के श्रीकालाहस्ती कस्बे में स्थित मंदिर के लिए निकले हैं।

न्यायमूर्ति कर्णन को अवमानना के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को छह महीने कैद की सजा सुनाई।

अधिकारियों ने बताया कि कर्णन के साथ आए दो अन्य वकीलों से भी गेस्ट हाउस में उनके कमरे खाली करने को कहा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, न्यायमूर्ति कर्णन ने अभी आधिकारिक तौर पर कमरा नहीं छोड़ा है और उनका बिल अभी बकाया है।

न्यायमूर्ति कर्णन के बारे में कहा जा रहा है कि वह श्रीकालाहस्ती मंदिर जा सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

श्रीकालाहस्ती मंदिर के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि न्यायमूर्ति कर्णन बुधवार शाम तक श्रीकालहस्ती पहुंचकर गुरुवार को मंदिर में दर्शन करने वाले हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को तत्काल न्यायमूर्ति कर्णन की गिरफ्तारी के आदेश पर अमल करने के लिए एक टीम गठित करने का आदेश दिया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया पर भी न्यायमूर्ति कर्णन की किसी भी टिप्पणी को प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है।

उन्हें भारत के प्रधान न्यायाधीश समेत शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में अवमानना का दोषी ठहराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493