नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की तरफ से केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान दिए जाने के बाद अब बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ गीत गाएंगे।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जहां न्यायमूर्ति जोसेफ दो गीत गाएंगे, जिसमें एक मलयाली और एक हिंदी गीत होगा।
यह कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय की रिपोर्टिग करने वाले पत्रकारों की तरफ से आयोजित किया गया है।
इतिहास की शायद यह पहली घटना होगी, जब सर्वोच्च न्यायालय का कोई न्यायाधीश किसी कार्यक्रम में गाना गाएगा। इस कार्यक्रम में पाश्र्वगायक मोहित चौहान भी प्रस्तुति देंगे।
इंडियन सोसायटी फॉर इंटरनेशनल लॉ के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भद्रा सिन्हा और गौरीप्रिय एस. भरतनाट्यम प्रस्तुति देंगे।
भद्रा सिन्हा भी पत्रकार हैं और सर्वोच्च न्यायालय कवर करती हैं।
उदीयमान शास्त्रीय नर्तक कीर्तन हरीश भी एक नृत्य प्रस्तुति देंगी।
dharmpath.com dharmpath