मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। निर्देशक विनोद कापड़ी ने शीर्ष वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के लिए अपनी आगामी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी। उन्हें मजाकिया लहजे में भारतीय समाज की सच्चाई बयां करने वाली यह फिल्म पसंद आई।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के.के. लाहोटी भी विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे। उन्होंने कहा, “मैंने अर्से बाद ऐसी फिल्म देखी है। यह व्यवस्था पर एक उम्दा कटाक्ष है। फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी ने बहुत अच्छा काम किया है।”
उन्होंने कहा, “फिल्म दिखाती है कि कैसे आम आदमी पुलिस के आगे बेबस हैं। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस द्वारा कैसे दिखावटी कानून बनाए गए हैं। यह समाज को एक अच्छा संदेश देगी।”
फिल्म अपने ट्रेलर लांच के समय से चर्चाओं में है। 26 जून को रिलीज हो रही फिल्म में ऋषिता भट्ट, राहुल बग्गा, ओम पुरी, संजय मिश्रा और अनु कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath