लोगों की जरूरतें पूरी करें बैंक : चांडी

तिरुवनंतपुरम, 22 जून (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने सोमवार को बैंकिंग उद्योग का आह्वान किया कि लोगों की बैंकिंग जरूरतें पूरी करने के लिए अधिक अनुकूल दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

चांडी ने राज्य स्तर के बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक में कहा कि बैंकिंग उद्योग को सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक कर्ज को मंजूरी देने के संदर्भ में एक एकीकृत नीति का लक्ष्य रखने की कोशिश करनी चाहिए।

चांडी ने कहा, “आज, बैंकों के अलग-अलग नियम और शर्ते हैं। आज पूरे बैंकिंग उद्योग को आगे आकर राज्य सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।”

गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने यहां ‘ऑपरेशन कुबेर’ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि अभियान के दूसरे चरण का लक्ष्य अवैध साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई करना है, जो सोमवार से शुरू हो रहा है।

चेन्निथला ने कहा कि पुलिस अवैध साहूकारों और चिटफंड कंपनियों की तलाश करेगी, जो बिना उचित लाइसेंस के कारोबार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493