वेलिंगटन, 22 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में वार्षिक प्रवास का आंकड़ा नए स्तर पर पहुंच गया है, इसकी वजह भारत तथा चीन से और अधिक संख्या में विद्यार्थियों का आना है।
समाचार पत्र ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में वार्षिक स्तर पर स्थायी तथा दीर्घ अवधि के प्रवासियों की संख्या में 57,800 की वृद्धि हुई।
न्यूजीलैंड में इस वर्ष 15 फीसदी अधिक विदेशी नागरिक आए हैं, जबकि उनके प्रस्थान के दर में 10 फीसदी की कमी हुई है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, फिलिपींस, चीन तथा फ्रांस के नागरिकों ने मई में प्रवासियों की संख्या में वृद्धि की है।
वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल न्यूजीलैंड पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है। वहीं, चीन से यहां आने वाले नागरिकों की संख्या में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है।
dharmpath.com dharmpath