‘न्यूजरूम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा, लेकिन लैंगिक असमानता कायम’

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। यहां अयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मीडिया फोरम में ‘वीमन एडिटर्स : आल्वेज द ब्राइड्समेड’ सत्र में भारतीय न्यूजरूम्स में लैंगिक समानता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

‘टीमवर्क आर्ट्स’ और ‘न्यूजलाउंड्री’ द्वारा आयोजित ‘द मीडिया रंबल’ में इस चर्चा सत्र में ‘सीएनबीसी टीवी 18’ के प्रबंध संपादक शीरीन भान, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिजिटल) दुर्गा रघुनाथ, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के सलाहकार संपादक और वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार कूमी कपूर और मनीला में सीएनएन के पूर्व ब्यूरो प्रमुख तथा रैपलर के कार्यकारी संपादक मारिया ए. रेसा ने भाग लिया।

‘द इमरजेंसी : अ पर्सनल हिस्ट्री’ नामक पुस्तक की लेखिका कूमी कपूर ने 1970 के बाद से न्यूजरूम में महिलाओं की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने याद दिलाया कि उन दिनों न्यूजरूम में महिलाओं की भूमिका मात्र ‘सचिव’ के रूप में होती थी।

पैनल में बाद में इस बात पर चर्चा हुई कि देश में मीडिया में लैंगिक असमानता अभी भी बहुत बड़े स्तर पर मौजूद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493