न्यूजीलैंड इराक में सैन्य तैनाती पर चर्चा करेगा

वेलिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री मुरे मैक्कु ली इराक में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से मुकाबले के लिए सैन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए बगदाद के लिए रवाना हो गए हैं।

मैक्कु ली ने अपने कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि वह इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी तथा विदेश मंत्री इब्राहिम अल-जाफरी से बातचीत करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैक्कु ली ने कहा, “आईएस के खतरों के मद्देनजर, न्यूजीलैंड इराक का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसे कानून का पालन करने वाला तथा एक लोकतांत्रिक देश बनाना है।”

उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड अबतक आईएस की गतिविधियों के कारण इराक तथा सीरिया में विस्थापित होने वाले लोगों के बीच मानवीय सहायता पहुंचाने में योगदान कर रहा है।”

बयान के मुताबिक, “प्रधानमंत्री (जॉन की) ने फरवरी में इराक में सैन्य प्रशिक्षण मिशन तैनात करने की एक योजना की घोषणा की थी। मेरा दौरा उस तैनाती योजना और हमारे रक्षाकर्मियों को किस प्रकार उपयुक्त कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके बारे में सरकार से वार्ता का एक मौका उपलब्ध कराएगा।”

चर्चा के परिणामों को मैक्कुली वापस प्रधानमंत्री जॉन की तथा कैबिनेट के अन्य सहयोगियों से साझा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने जॉन की ने एक विवादित फैसले की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने आईएस से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड के 143 सैनिकों को इराक भेजने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493