न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे रिचर्डसन

हेमिल्टन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला का आखिरी मैच भी नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को इसकी घोषणा की।

रिचर्डसन की पीठ में समस्या है, जिसके चलते उन्हें शनिवार को हुए दूसरे एकदिवसीय से एकदम आखिरी समय में हटना पड़ा।

सोमवार को होने वाले तीसरे एकदिवसीय में उनकी जगह जोएल पैरिस को टीम में शामिल किया गया है।

तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर चल रही हैं और सोमवार को होने वाला मैच फाइनल जैसा होगा।

रिचर्डसन को दूसरे एकदिवसीय में टॉस से ठीक पहले टीम से बाहर किया गया और उनकी जगह स्कॉट बोलांड को अंतिम एकादश में जगह दी गई थी।

सीए की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार की सुबह प्रसारित रिपोर्ट के मुताबिक, रिचर्डसन की पीठ की समस्या कायम है और रविवार को ही वह आस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493