भारतीय, चीनी सेनाओं का लद्दाख में संयुक्त सैन्याभ्यास

जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय और चीनी सेनाओं ने जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में अपना पहला संयुक्त सन्य अभ्यास आयोजित किया है।

उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल गोस्वामी ने यहां आईएएनएस को बताया, “दोनों देशों की सेनाओं के बीच पहला संयुक्त सैन्याभ्यास शनिवार को चुशुल-मोल्दो क्षेत्र में किया गया।”

यह नियंत्रण रेखा पर तैनात दोनों देशों के जवानों के बीच संपर्क बढ़ाने और इस प्रकार सीमा पर शांति कायम करने के लिए जारी पहल का एक हिस्सा था।

कर्नल गोस्वामी ने कहा, “जैसा कि दोनों देशों के द्वारा पहले ही स्वीकार किया गया था, यह अभ्यास मानवीय सहायता और आपदा राहत के पहलुओं को संयुक्त रूप से सुलझाने के लिए समन्वित कार्रवाई पर केंद्रित था।”

30 जवानों की भारतीय टीम का नेतृत्व कर्नल चंद्र सिंह ने किया, जबकि चीनी टीम का नेतृत्व कर्नल क्यू यी ने किया।

उन्होंने कहा, ” ‘साइनो-इंडिया कोऑपरेशन 2016’ के कूटनाम से आयोजित संयुक्त अभ्यास एक दिन चला और यह सीमा पर राष्ट्रीय आपदा की परिस्थिति उत्पन्न होने और उसके अनुवर्ती दोनों देशों की संयुक्त टीमों द्वारा बचाव अभियान के समन्वय पर आधारित था।”

कर्नल गोस्वामी ने कहा, “इससे भारत-चीन संयुक्त अभ्यास श्रृंखला और हाल ही में सिक्किम में किए गए सीमा सैनिकों के संयुक्त अभ्यास को बल मिला है।”

प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संपर्क में वृद्धि दोनों सेनाओं के बीच विश्वास बहाली के संबंधों में इजाफा करने में एक सकारात्मक कदम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493