तेलंगाना : मंत्री के.टी. रामा राव को एक और विभाग

हैदराबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज मंत्री के.टी. रामा राव को नगर निगम प्रशासन और शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने रविवार को उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा। यह विभाग पहले मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव के पास था।

रामा राव मुख्यमंत्री व तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव के बेटे हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी को ‘गेट्रर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन’ (जीएचएमसी) के चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के दो दिनों के बाद यह फैसला लिया गया।

केटीआर के नाम से मशहूर रामा राव ने चुनावों में टीआरएस के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था। उनके पिता ने एक चुनावी बैठक में बेटे को एक और विभाग दिए जाने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493