न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी ने की पटेल की सराहना

कोलकाता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथी खिलाड़ी जीतन पटेल की सराहना की।

पटेल ने तीन साल के बाद कीवी टीम में वापसी की है।

हेनरी ने पटेल की तारीफ करते हुए कहा, “इंग्लैंड से आना और इतने कम समय में तैयारी करना काफी मुश्किल है। उनके पास काफी अनुभव है और उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अपने अनुभव और ऊर्जा की ताकत को उन्होंने मैदान पर दर्शाया।”

भारत के खिलाफ यहां शुक्रवार को जारी दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 86 ओवरों में 239 रन देते हुए मेजबान टीम के सात विकेट चटकाए। पटेल ने मेहमान टीम के लिए 21 ओवरों में 66 गेंदों पर दो विकेट लिए।

हेनरी ने कहा कि स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिस प्रकार उन्होंने गेंदबाजी की है, वह शानदार है। उन्होंने काफी नियंत्रण दिखाते हुए मेजबान टीम पर दबाव बनाया और उनके रन रेट पर नियंत्रण रखा।

कीवी टीम की बल्लेबाजी के बारे में हेनरी ने कहा कि उनके पास काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और निश्चित तौर पर दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का टीम में न होना निराशाजनक है, लेकिन वह जानते हैं उनके बाकी के बल्लेबाज काफी अच्छा खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493