एनपीसीसी ने उमा भारती को 1 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) ने गुरुवार को यहां केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती को 1.02 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह लाभांश वित्त वर्ष 2015-16 के लिए है। इस अवसर पर जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान भी उपस्थित थे। इसके अलावा सचिव शशि शेखर, ओएसडी अमरजीत सिंह, संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार जगमोहन गुप्ता और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पीपी) संजय कुंडू भी उपस्थित थे।

उमा ने लगभग 50 वर्षों बाद लाभांश की घोषणा करने के लिए एनपीसीसी की प्रशंसा की।

बयान के अनुसार, एनपीसी का गठन 1957 में हुआ था और वह निर्माण क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है। पिछले पचास सालों के दौरान कंपनी ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे और भारत सरकार ने 2009-10 में उसकी समीक्षा की। उसके बाद से वह लगातार विकास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493