वेलिंगटन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड नरेश भूमिबोल अदुलयादेज के निधन पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, की ने अपने बयान में कहा, “राजा भूमिबोल विश्व में सबसे अधिक दिनों तक राज करने वाले बादशाह थे और उन्होंने परिवर्तनकारी प्रगति एवं विकास के युग का नेतृत्व किया, जिससे थाईलैंड एक क्षेत्रीय अगुआ तथा दक्षिणपूर्व एशिया में एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा।”
की ने कहा, “उनके शासनकाल में न्यूजीलैंड और थाईलैंड के बीच घनिष्ठ मैत्री संबंध विकसित हुआ, जो हमारे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त कामना के आधार पर निर्मित है।”
उन्होंने कहा कि राजा भूमिबोल और रानी सिरकित ने संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मदद की, जब उन्होंने अगस्त,1962 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था।
थाई राजा भूमिबोल अदुल्सयदेज का 88 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath