बैंकॉक, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड की जनता ने शुक्रवार को अपने प्रिय सम्राट भूमिबोल अदुल्यदेज के निधन पर काले और सफेद परिधान पहन कर शोक व्यक्त किया।
भूमिबोल का 88 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह अधिकांश थाई निवासी काले कपड़ों में व्यस्त सैर्थन पीयिर और कुछ लोग सामान्यता भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल सियाम पैरागन में नजर आए।
देश में सभी वेबसाइटों पर सफेद और काला और शॉपिंग मॉल में भी काला रंग की प्रमुखता देखी गई, जिसके साथ ही बड़े अक्षरों में ‘नरेश के लिए शोक संवेदना’ लिखा हुआ था।
थाईलैंड में लोगों ने अपने श्रद्धेय व प्रिय नरेश के सम्मान में सोशल मीडिया की पृष्ठभूमि को काले व सफेद व किसी ने पूर्ण काले रंग का कर दिया है।
सोशल मीडिया पर लोग नरेश की तस्वीरें डालकर दुख जता रहे हैं।
बेल जिराडेट ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, “मैंने नरेश से एक बात सीखी है कि दूसरे के लिए हमेशा अच्छी यादें छोड़कर जानी चाहिए।”
सरकारी भवनों की दीवारों पर काले और सफेद रंग की पट्टियां बंधी हुई दिखाई दे रही हैं।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और कैबिनेट सदस्य सुबह 11.30 दिवंगत नरेश के शोक समारोह में शामिल होने के लिए ग्रैंड पैलेस पहुंचे।
इस दौरान थाई सरकार के आदेश पर चारों ओर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहे।
वहीं, शुक्रवार को मोटर के एक काफिले के साथ सिरिराज हॉस्पिटल से उनके पार्थिव शरीर को ग्रैंड पैलेस लेकर आया गया।
नरेश के पार्थिव शरीर को स्नान कराने की पारंपरिक रस्म युवराज महा वजिरालोंगकॉर्न की अगवाई में निभाई जाएगी।
भूमिबोल के अलावा थाई नागरिकों के बीच कोई और नरेश के रूप में चिन्हित नहीं है। उन्हें एक राज्य-पिता के रूप में चित्रित किया गया था।
थाई संविधान और कानून पैलेस के अनुसार, युवराज ही नए नरेश बन सकते हैं।
प्रधानमंत्री प्रयुत ने गुरुवार को बताया कि युवराज ने लोगों के साथ अपने पिता के शोक सांत्वना के लिए और अधिक समय का आग्रह किया है और साथ ही कहा है कि वह एक उचित समय पर उत्तराधिकार की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath