न्यूजीलैंड के सेवा क्षेत्र में विकास जारी

वेलिंगटन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के सेवा क्षेत्र में गत महीने विकास दर्ज किया गया। यह बात सोमवार को जारी परफारमेंस ऑफ सर्विसिस इंडेक्स (पीएसआई) के आंकड़े से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जून महीने का बिजनेस न्यूजीलैंड (बीएनजेड) पीएसआई की रीडिंग 58.2 है, जो मई महीने के मुकाबले 0.1 फीसदी अधिक है। सूचकांक के 50 से ऊपर रहने का मतलब संबंधित क्षेत्र में विस्तार और 50 से नीचे रहने का मतलब संबंधित क्षेत्र में संकुचन है।

बीएनजेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल ओरिली ने एक बयान में कहा कि बिक्री और नए ठेकों में विकास जारी रहने के कारण 2015 के प्रथम छह महीनों में सेवा क्षेत्र में लगातार विकास दर्ज किया जा रहा है।

बीएनजेड के वरिष्ठ अर्थशास्त्री क्रेग एबर्ट ने एक बयान में कहा, “पीएमआई में हुए सुधार को शामिल कर लिया जाए, तो ताजातरीन पीएसआई की जून महीने की रीडिंग (55.2) से अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि होने का पता चलता है, जो संभवत: औसत से बेहतर है।”

सकल घरेलू उत्पाद पर आधारित परफारमेंस ऑफ कंपोजिट इंडेक्स 0.6 फीसदी वृद्धि के साथ 57.8 पर रहा, जिसमें पीएमआई और पीएसआई दोनों शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493