न्यूजीलैंड में खेलना कठिन होगा : मनप्रीत

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि न्यूजीलैंड में खेलना उनकी टीम के लिए काफी कठिन होगा।

चोट के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में वापसी करने वाले मनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती के लिए तैयार है।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 से 11 अक्टूबर के बीच चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इस सीरीज में दो अभ्यास मैच भी होंगे।

मनप्रीत ने कहा, “हमने न्यूजीलैंड दौरे के लिए अच्छी तैयारी की है। हम इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। कोच ने पेनाल्टी कार्नर को दुरुस्त करने के लिए काफी काम कराया है। साथ ही हमें डिफेंस भी मजबूत करने की कला सिखाई गई है।”

भारत को न्यूजीलैंड दौरे में अपना पहला मैच दो अक्टूबर को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493