उन्होंने सिटी बस का निरीक्षण भी किया। सोसायटी द्वारा 46 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। यह सिटी बसें रेलवे स्टेशन से खरोरा, सिलयारी, उरला, नंदनवन और कुरूद तक चलेंगी।
इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष देवजी भाई पटेल, विधायक श्रीचंद सुंदरानी और नवीन मार्कण्डेय, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष शारदा वर्मा और अपर मुख्य सचिव अजय सिंह उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सिटी बसों से राजधानी के नागरिकों को बुनियादी सार्वजनिक परिवहन की अच्छी सुविधा मिलेगी। शहर के नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी यह सेवा काफी उपयोगी होगी।
dharmpath.com dharmpath