न्यूजीलैंड में झील से 2 भारतीयों के शव बरामद

वेलिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में तैराकी के दौरान हुई दुर्घटना में लापता होने की सूचना के बाद, बचावकर्मियों ने दो भारतीय विद्यार्थियों के शव बरामद किए हैं।

न्यूजीलैंड के हेराल्ड की रपट के मुताबिक, पश्चिमी खाड़ी के प्लेंटी जिले में मैकलारेन फॉल्स पार्क के पास एक झील में एक तैराकी हादसे के बाद, सोमवार को 20 साल के दो छात्रों के लापता होने की सूचना मिली थी।

उल्लेखनीय है कि पहला शव सोमवार रात बरामद हुआ था, जबकि दूसरा शव मंगलवार सुबह मिला।

पुलिस का कहना है कि लापता चार छात्रों का समूह भारत से था, वह मैकलारेन फॉल्स आए थे।

सोमवार को दो व्यक्ति पानी में जाते दिखे। उनमें से एक रस्सी के झूले से पानी में गिर गया और दूसरा उसकी मदद के लिए पानी में गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक छात्र झील के पास एक पेड़ से बधी रस्सी पर लटका था। दुर्भाग्यवश रस्सी टूट गई और वह पानी में गिर गया और माना जा रहा है कि वह तैराकी नहीं जानता था।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अन्य व्यक्ति तैरना जानता था, इसके बाद उसने बचाव के लिए पानी में प्रवेश किया। लेकिन, दुर्भाग्यवश वह डूब गया और वह मृत मिला।”

इस बीच प्लेंटी सिख सोसाइटी के सचिव लेहंबर सिंह ने आग्रह किया कि जो तैरना नहीं जानते वह पानी से दूरी बनाए रखें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493