लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने ‘एक सच्चा राष्ट्रभक्त’ खो दिया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अशोक सिंघल उनके पुराने परिचित थे। सिंघल ने विहिप की स्थापना की। विहिप को भारत के बाहर पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक भी थे।
नाईक ने कहा है कि सिंघल भारतीय संस्कृति के अनन्य पक्षधर थे, जिन्होंने समाज सेवा को आजीवन अपना धर्म समझा। उनके निधन से देश ने एक राष्ट्रभक्त खो दिया है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
dharmpath.com dharmpath