पुलिस व एंबुलेंस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। कैंटरबरी क्षेत्र के ओतिरा जॉर्ज में 73 स्टेट हाइवे पर दुर्घटना के वक्त कार में तीन लोग, जबकि बस में कम से कम 33 लोग मौजूद थे।
पुलिस के एक बयान के मुताबिक बस तथा कार में मौजूद सभी लोग पर्यटक थे।
बयान के मुताबिक, कार से टक्कर के बाद बस एक तरफ पलट गई, जिसके कारण कई घंटों तक सड़क पर आवागमन बंद रहने की संभावना है।
सेंट जॉन एंबुलेंस सर्विस के ईयान हेंडरसन ने कहा, “हमने आठ मरीजों को क्राइस्ट चर्च हॉस्पिटल (आपातकालीन विभाग) पहुंचाया है, जिसमें कुछ लोग मामूली तौर पर तो कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। घायल अधिकांश पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक व्यक्ति को सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाया गया।”
dharmpath.com dharmpath